Nexis News

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर की सख्ती, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,23जून 2026

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में,आयोजित समय-सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों के निराकरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों और आमजनों से प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में अनुभाग, तहसील, जनपद एवं विभागवार लंबित समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही उच्च न्यायालय में लंबित जवाब-प्रस्तुति संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए गए।सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभागों को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ आवेदनों का निराकरण करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए।बैठक में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा,कि यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना हैं,जिसका उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना हैं। उन्होंने योजनाओं में शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित करने और पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले में खाद की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। वहीं प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रगति की भी समीक्षा कर लक्ष्य अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने व्यापक प्रचार-प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी 0 से 5 वर्ष का बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए।बैठक के दौरान कलेक्टर ने समय की पाबंदी और जवाबदेही पर विशेष जोर देते हुए कहा,कि सभी अधिकारी समय-सीमा बैठक में अद्यतन जानकारी और आवश्यक तथ्यों के साथ उपस्थित हों। उन्होंने विभागीय योजनाओं और लंबित प्रकरणों की प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए।बैठक में जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, चेतन बोरघरिया, प्रमोद गुप्ता, आर.एन. पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!