Nexis News

2000 से ज्यादा नौकरियों का मौका: अंबिकापुर में 27 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,24जून2026

सरगुजा संभाग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को,अब एक ही मंच पर हजारों नौकरी के अवसर मिलने जा रहे हैं। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के तत्वावधान में 27 जून 2026 को, अंबिकापुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 2000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे से राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित होगा। मेले में देश की प्रतिष्ठित निजी कंपनियों के प्रतिनिधि सीधे इंटरव्यू लेकर युवाओं का चयन करेंगे।

रोजगार मेले में सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, होटल मैनेजमेंट स्टाफ, फिटर, सोलर सिस्टम इंस्टालर, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, एचआर एग्जीक्यूटिव, केयरटेकर, हाउसकीपिंग स्टाफ, बेबी सीटर, मार्केटिंग मैनेजर, ट्रेनिंग ऑफिसर, लाइफ मित्र, डेवलपमेंट ऑफिसर, इंश्योरेंस एडवाइजर, टेलीकॉलर, सर्वेयर, इलेक्ट्रीशियन, काउंसलर, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेनी प्रोडक्शन और ऑपरेटर सहित अनेक पदों पर भर्ती की जाएगी।इस रोजगार मेले की खास बात यह है कि इसमें 8वीं पास, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे। युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल एवं CG Rojgar App के माध्यम से, ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और स्मार्टफोन के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना होगा।प्रशासन ने संभाग के सभी बेरोजगार युवाओं से इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाने की अपील की हैं। रोजगार मेला युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतर अवसर प्रदान करे।

🟠प्रमुख भर्तियां

🔸️ 250 पद – इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन

🔸️ 250 पद – सिक्योरिटी गार्ड

🔸️ 150 पद – लाइफ मित्र

🔸️ 135 पद – इलेक्ट्रीशियन

🔸️ 100 पद – क्वालिटी इंस्पेक्टर

🔸️ 100 पद – हाउसकीपिंग स्टाफ

🔸️ 100 पद – केयरटेकर

🔸️ 100 पद – बेबी सीटर

🔸️ 100 पद – लेबर

🔸️ 100 पद – ट्रेनी प्रोडक्शन व ऑपरेटर

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!