अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,24जून 2026
जिले के रघुनाथनगर थाना अंतर्गत चौकी बलंगी पुलिस ने,पशु तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। दोनों आरोपियों की तलाश पिछले तीन महीने से की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों को मध्यप्रदेश के सीधी और सिंगरौली जिलों से गिरफ्तार किया हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 मार्च 2026 को मुखबिर से, सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर पिकअप वाहनों में भैंस और भैंसा को क्रूरतापूर्वक लोड कर बूचड़खाने ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर चौकी बलंगी और रघुनाथनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए, घेराबंदी की थी।कार्रवाई के दौरान दो पिकअप वाहन (MP53ZD3982 और MP66ZF2498) को रोकने का प्रयास किया गया,लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
🟠मध्यप्रदेश से दबोचे गए आरोपी
जांच और लगातार तलाश के बाद पुलिस ने,फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद कलाम, पिता मोहम्मद शरीफ, निवासी जियावन,जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश)ताजीमुद्दीन, पिता मोहम्मद कलाम खान, निवासी कोदरा, जिला सीधी (मध्यप्रदेश)शामिल हैं।पुलिस ने ताजीमुद्दीन को 23 जून और मोहम्मद कलाम को 24 जून को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया गया।
🟠इन धाराओं के तहत दर्ज हैं,मामला
आरोपियों के खिलाफ चौकी बलंगी में अपराध क्रमांक 26/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111(1)(2)(b), छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत अपराध दर्ज किया गया हैं।
🟠पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बृजमोहन गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक फिलिरियस टोप्पो, प्रधान आरक्षक रिंकू गुप्ता सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












