न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,24जून2026
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरगुजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे,विशेष अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो बाइक चालकों पर बड़ी कार्रवाई की गई हैं। दोनों मामलों में न्यायालय ने, वाहन चालकों को कुल 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया हैं।पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देशन में, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में यातायात शाखा और थाना बतौली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर वाहन जांच के दौरान दो युवकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा।
🟠ब्रेथ एनालाइजर जांच में धुत मिला बाइक चालक
यातायात शाखा की टीम ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक CG16CTQ8675 के चालक जीवन (20 वर्ष), निवासी खालपारा, थाना दरिमा को रोका। पूछताछ और जांच के दौरान चालक शराब के नशे में पाया गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर शराब सेवन की पुष्टि हुई।
🟠बतौली पुलिस की कार्रवाई में दूसरा मामला
वहीं थाना बतौली पुलिस ने देवरी रोड में वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक CG16CU0169 के चालक प्रताप सिंह (22 वर्ष), निवासी बरगीडीह, थाना लुंड्रा को रोका। चालक के व्यवहार पर संदेह होने पर उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।
🟠न्यायालय ने लगाया 20 हजार रुपये का जुर्माना
दोनों वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में, प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के बाद माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। इस प्रकार दोनों मामलों में कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
🟠यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी रहेगी कार्रवाई
सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए,यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही हैं।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












