Nexis News

इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की खूबसूरती

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,29जून2026

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान,दिलाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने एक अनूठी पहल की हैं। 26 से 30 जून तक आयोजित पांच दिवसीय “इन्फ्लुएंसर मीट एवं फेम (FAM) टूर” के माध्यम से देशभर के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और जनजातीय विरासत को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दुनिया के सामने पेश कर रहे हैं।इस विशेष टूर के दौरान इन्फ्लुएंसर्स प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट,सतरेंगा और ऐतिहासिक रामगढ़ महोत्सव का भ्रमण कर रहे हैं। वे यहां की खूबसूरत वादियों, झरनों, तिब्बती संस्कृति, लोककला, जनजातीय जीवन और पर्यटन सुविधाओं का अनुभव लेकर आकर्षक फोटो, रील्स और वीडियो तैयार कर रहे हैं, जो आने वाले दिनों में करोड़ों लोगों तक पहुंचेंगे।पर्यटन विभाग का मानना हैं,कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया पर्यटन प्रचार का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका हैं। ऐसे में इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सकारात्मक और आकर्षक छवि देश-दुनिया के, सामने पहुंचेगी, जिससे राज्य में पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी।मैनपाट अपनी मनोरम वादियों, तिब्बती बस्तियों और प्राकृतिक झरनों के लिए प्रसिद्ध हैं, जबकि सतरेंगा इको-टूरिज्म और वाटर एक्टिविटीज का तेजी से उभरता पर्यटन केंद्र बन चुका हैं। वहीं रामगढ़ महोत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, लोककलाओं और ऐतिहासिक विरासत की जीवंत झलक प्रस्तुत कर रहा हैं।

यह आयोजन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, प्रबंध संचालक विवेक आचार्य तथा उपमहाप्रबंधक पूनम शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा हैं।पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के डिजिटल प्रमोशन अभियान न केवल छत्तीसगढ़ को वैश्विक पहचान दिलाएंगे, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, होम-स्टे, हस्तशिल्प, लोककला और ग्रामीण पर्यटन को भी नई उड़ान देंगे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!