संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30जून2026
छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने की दिशा में,सहकारिता सप्ताह का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा,कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सहकारिता को,जनभागीदारी का महाअभियान बनाकर गांव-गांव तक आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बना रही हैं।कार्यक्रम की शुरुआत सहकारिता आंदोलन के जनक पंडित वामनराव बलिराम लाखे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने कहा,कि सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि लोगों को साथ लेकर विकास करने की मजबूत सोच हैं,जिसका उद्देश्य हर ग्रामीण परिवार की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाना हैं।
🟠सहकारिता क्षेत्र को मिली नई पहचान
मंत्री केदार कश्यप ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सहकारिता मंत्रालय की स्थापना और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बीते पांच वर्षों में देश के सहकारिता क्षेत्र को नई पहचान मिली हैं। किसानों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
🟠गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता का लाभ
उन्होंने कहा,कि छत्तीसगढ़ सरकार प्राथमिक कृषि साख समितियों को मजबूत कर रही हैं। किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा हैं,वहीं सहकारी संस्थाओं में पारदर्शिता और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा हैं,ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सके।
🟠”साथ मिलकर विकास” ही सहकारिता का मूल मंत्र
मंत्री ने कहा,कि सहकारिता सप्ताह केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि सहकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान हैं। सप्ताहभर आयोजित कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को सहकारिता से जोड़ने और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, उपाध्यक्ष अभिनेष कश्यप सहित सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।












