संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30जून2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ सीजन 2026 के लिए किसानों को बड़ी राहत दी हैं। अब जांजगीर-चांपा जिले के किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से पूर्व वर्ष की तरह एकमुश्त यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए पहले लागू 80 प्रतिशत वितरण सीमा को समाप्त कर दिया गया हैं।उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने बताया कि खरीफ 2026 में किसानों को खरीफ 2025 में, मिली यूरिया की मात्रा के अनुरूप खाद उपलब्ध कराई जाएगी। यदि संबंधित सहकारी समिति में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहेगा, तो किसानों को उनकी पात्रता के अनुसार एकमुश्त यूरिया दिया जाएगा। यदि किसी समिति में स्टॉक कम होगा, तो शेष मात्रा उपलब्ध होते ही तत्काल वितरित कर दी जाएगी।
राज्य सरकार के इस फैसले से किसानों को बार-बार सहकारी समितियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। समय पर उर्वरक मिलने से खेती की तैयारियां प्रभावित नहीं होंगी और खरीफ फसलों की बुवाई एवं उत्पादन को भी गति मिलेगी।सरकार का मानना हैं,कि किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराना खेती की सफलता की सबसे बड़ी जरूरत हैं। यही कारण हैं,कि कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार किसान हितैषी निर्णय लिए जा रहे हैं।राज्य सरकार ने स्पष्ट किया हैं,कि किसानों को आवश्यक कृषि आदान समय पर उपलब्ध कराकर उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाना, खेती को अधिक लाभकारी बनाना और कृषि क्षेत्र को मजबूत करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं।












