Nexis News

1 जुलाई से लागू होगी विकसित भारत ग्राम योजना : हर जॉब कार्डधारी परिवार को 125 दिन रोजगार की गारंटी

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,30जून 2026

ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन को नई गति देने के उद्देश्य से,केंद्र सरकार की विकसित भारत ग्राम योजना (VBGJ) को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के, मार्गदर्शन में जनपद पंचायत रामचंद्रपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित की गई।जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यशाला का नेतृत्व जनपद सीईओ रणवीर साय ने किया। प्रशिक्षण में बताया गया कि 1 जुलाई 2026 से यह अधिनियम पूरे देश में एक साथ लागू होगा, जिसके तहत प्रत्येक पंजीकृत जॉब कार्डधारी परिवार को प्रतिवर्ष 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी।कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक द्विवेदी ने योजना के, विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन, तालाब गहरीकरण, सोक पिट, चेक डैम निर्माण, ग्रामीण सड़क, पुलिया, आंगनबाड़ी और पंचायत भवन निर्माण जैसे आधारभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही पशुपालन, मत्स्य पालन, स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा देकर ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्य भी योजना में शामिल किए गए हैं।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की योजना तैयार करने, प्राथमिकताएं तय करने और कार्य प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई गई। साथ ही यह जानकारी भी दी गई,कि यदि पात्र श्रमिकों को समय पर रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। इसके अलावा मजदूरी भुगतान में देरी होने पर मुआवजा देने का भी प्रावधान किया गया हैं।कार्यशाला में सहायक प्रोग्रामर, बीपीआरसी, तकनीकी सहायक, शाखा प्रभारी, पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों ने भाग लेकर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त किया।प्रशासन का उद्देश्य हैं,कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार तक समय पर पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आधारभूत विकास तथा आजीविका के नए अवसरों का विस्तार हो।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!