Nexis News

सुकमा से शुरू हुआ विकसित भारत जी-राम-जी अभियान, ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार और बढ़ी मजदूरी का मिलेगा लाभ

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,2जुलाई2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में,ग्रामीण विकास और रोजगार को नई दिशा देने के उद्देश्य से,सुकमा जिले में विकसित भारत जी-राम-जी (VBGRAM-G) अभियान की शुरुआत की गई। शबरी ऑडिटोरियम में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सरपंचों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान का उद्देश्य “विकसित गांव से विकसित भारत” के संकल्प को साकार करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, अधोसंरचना और आजीविका के अवसरों को मजबूत करना हैं।

🟠अब 125 दिनों तक मिलेगा रोजगार

कार्यक्रम में योजना की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया गया,कि पात्र ग्रामीण परिवारों को अब 100 दिनों के बजाय 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही बेरोजगारी भत्ता का भी प्रावधान किया गया हैं, जिससे जरूरतमंद परिवारों को अतिरिक्त आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी।

🟠दैनिक मजदूरी बढ़कर हुई 300 रुपये

ग्रामीण श्रमिकों को अधिक आर्थिक लाभ देने के लिए योजना के तहत दैनिक मजदूरी 262 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई हैं। इससे ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ेगी और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।🟠जल संरक्षण और ग्रामीण विकास पर रहेगा विशेष जोर

योजना के तहत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, आजीविका के नए अवसर, बाढ़ प्रबंधन तथा अन्य जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि सभी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था भी विकसित की जाएगी।

🟠ग्राम पंचायतों की होगी अहम भूमिका

कलेक्टर अमित कुमार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा,कि अभियान की सफलता ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी और जनसहभागिता पर निर्भर करेगी। गांवों के समग्र एवं सतत विकास के लिए पंचायतों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।🟠2 जुलाई को होगा जिला स्तरीय आयोजन

कार्यक्रम में जानकारी दी गई,कि 2 जुलाई 2026 को विकसित भारत जी-राम-जी (VBGRAM-G) योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ सुकमा जिले में भी जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों ने इसे ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!