संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,7जुलाई2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंगलवार को,मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
🟠दोनों राज्यों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर जोर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि छत्तीसगढ़ और झारखंड केवल पड़ोसी राज्य ही नहीं,बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक रिश्तों से भी गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने विशेष रूप से जशपुर और झारखंड के बीच वर्षों पुराने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा,कि इस जुड़ाव ने दोनों राज्यों के लोगों के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत किया हैं।
🟠सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर साझा रणनीति
बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के, विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रशासनिक समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने विकास से जुड़े अनुभवों के आदान-प्रदान और साझा प्रयासों को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।
🟠जनहित में सहयोग बढ़ाने पर सहमति
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वास व्यक्त किया,कि छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग से विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। उन्होंने कहा,कि इससे विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और दोनों राज्यों के संबंध और अधिक मजबूत होंगे।











