अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,8जुलाई 2026
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की पस्ता थाना पुलिस ने, मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए, एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया हैं,जबकि उसके साथ शामिल तीन अपचारी बालकों को बाल न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली हैं।पुलिस के अनुसार, ग्राम उफिया निवासी संतोष राम तिर्की ने, शिकायत दर्ज कराई थी,कि 11 मई 2026 की रात उनके घर के आंगन में खड़ी हीरो पैशन प्रो (CG-15 CD-3711) अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना पस्ता में अपराध क्रमांक 25/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
🟠मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली,कि ग्राम खटवादर निवासी अनिवेश नाग (19 वर्ष) के पास चोरी की बाइक हैं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने तीन नाबालिग साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार कर लिया।
🟠शादी से लौटते समय बनाई चोरी की योजना
पूछताछ में आरोपी ने बताया,कि 11 मई की रात वह अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने ग्राम कोड़ गया था। लौटते समय रास्ते में एक घर के बाहर कई मोटरसाइकिलें खड़ी देखीं। इसी दौरान चारों ने एक बाइक चोरी करने की योजना बनाई। एक बिना लॉक लगी मोटरसाइकिल को चाबी लगाकर स्टार्ट किया और वहां से फरार हो गए।पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने बाइक की हेडलाइट, इंडिकेटर और मिरर जंगल में फेंक दिए और मोटरसाइकिल को आरोपी के घर में छिपाकर रख दिया।
🟠आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग बाल न्यायालय भेजे जाएंगे
पुलिस ने आरोपी अनिवेश नाग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं।वहीं मामले में शामिल तीन अपचारी बालकों को नियमानुसार बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक जनमेजय पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।












