न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,11जुलाई2026
सूरजपुर जिले की चौकी बसदेई पुलिस ने भूमि विवाद के दौरान,तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए,एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। वहीं घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं,जिनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही हैं।पुलिस के अनुसार, ग्राम गंगोटी निवासी बाबी देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई थी,कि 9 जुलाई 2026 को खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद के दौरान लक्ष्मण देवांगन, आशीष कुमार देवांगन और राजा बाबू देवांगन ने गाली-गलौज करते हुए तलवार लहराई और जान से मारने की धमकी दी।
🟠मामला दर्ज,आरोपी गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर चौकी बसदेई पुलिस ने, अपराध क्रमांक 494/2026 दर्ज करते हुए,बीएनएस की धारा 296(बी), 351(3), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।जांच के बाद पुलिस ने राजा बाबू देवांगन (29 वर्ष),निवासी बरबसपुरा को 10 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
🟠दो नामजद आरोपी अब भी फरार
पुलिस ने बताया,कि मामले के दो अन्य नामजद आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं,और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
🟠पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
सूरजपुर पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि कानून हाथ में लेने, हथियारों के बल पर धमकी देने और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से किसी भी विवाद का समाधान कानून के दायरे में रहकर करने की अपील की हैं।












