अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,12जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई हैं। खेत से काम निपटाकर घर लौट रही 48 वर्षीय महिला को तीन युवकों ने, कथित तौर पर रास्ते से उठाकर खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस के अनुसार, पीड़िता शनिवार शाम खेत की जुताई का भुगतान करने के बाद पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में, शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने उसे रोक लिया और कथित तौर पर जबरन पास के खेत में ले गए। वहां महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार किए जाने का भी आरोप हैं।
🟠डायल-112 की तत्परता से बची महिला
घटना के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख आरोपी फरार हो गए,जबकि महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पीड़िता ने आरोपियों की पहचान कर ली, जिसके आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
🟠फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया,कि गिरफ्तार सभी आरोपी 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के हैं। उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया हैं। घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी एकत्र किए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी हैं।
🟠स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर वारदात हुई, वहां अक्सर शराबियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता हैं। लोगों ने पुलिस से उस क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैं।












