अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,13जुलाई 2026
बलरामपुर जिले की वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने, मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए,महज कुछ घंटों के भीतर चोरी की गई बाइक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं।पुलिस के अनुसार,वाड्रफनगर निवासी कैशर आलम ने शिकायत दर्ज कराई थी,कि 11 जुलाई की रात करीब 8 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी।
देर रात जब उठकर देखा तो बाइक गायब थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने संदेहियों की तलाश शुरू की। पूछताछ के दौरान दीपक प्रजापति (20 वर्ष) और सुमित कुमार पासवान (20 वर्ष) ने बाइक चोरी की वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धाकेश्वर सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












