Nexis News

2 एकड़ शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त : छठ घाट और धार्मिक आयोजनों के लिए फिर सुरक्षित हुआ सार्वजनिक स्थल

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,13जुलाई 2026

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में, जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी हैं। इसी क्रम में तहसील बलरामपुर के ग्राम पुत्सुरा में लगभग 2 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।राजस्व विभाग ने अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्रवाई की।

यह भूमि वर्षों से छठ पूजा, धार्मिक अनुष्ठानों और अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए उपयोग में लाई जाती रही हैं।अतिक्रमण हटने के बाद अब यह सार्वजनिक स्थल फिर से धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित हो गया हैं। कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया। जिला प्रशासन ने, स्पष्ट किया हैं,कि सार्वजनिक उपयोग की शासकीय भूमि, जल स्रोतों और सामुदायिक परिसंपत्तियों के संरक्षण के लिए आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!