संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14जुलाई2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान, मंगलवार को विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के, नाम 3.0’ अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश दिया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित सभी विधायकों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान आज जनआंदोलन बन चुका हैं। यह केवल पौधारोपण का अभियान नहीं,बल्कि मां के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प हैं। उन्होंने कहा,कि जब कोई व्यक्ति अपनी मां के नाम पर पौधा लगाता हैं,तो उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी भावनात्मक रूप से निभाता हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि आज दुनिया जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय संकट जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही हैं। ऐसे समय में वृक्षारोपण सबसे प्रभावी समाधान हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की,कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में विधानसभा परिसर में, विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया,जहां जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण के बाद तस्वीरें खिंचवाईं और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।राज्य सरकार ने कहा,कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के साथ पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने, जल संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य प्रदेश के हर गांव, हर शहर और हर परिवार तक हरियाली का संदेश पहुंचाना हैं।












