Nexis News

बलरामपुर में अवैध बीज कारोबार पर कृषि विभाग का शिकंजा : बिना लाइसेंस बीज बेचने पर जब्ती, दो कृषि केंद्रों को नोटिस

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,15जुलाई 2026

खरीफ सीजन के बीच किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए बलरामपुर जिले में,कृषि विभाग ने अवैध बीज बिक्री के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया हैं। निरीक्षण के दौरान बिना वैध लाइसेंस बीज बेचते पाए जाने पर एक दुकान से बीज जब्त किए गए,जबकि दो कृषि प्रतिष्ठानों को अनियमितताओं के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम जिले के विभिन्न विकासखंडों में खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण कर रही हैं। अभियान के दौरान दुकानों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, विक्रय अभिलेख, भंडारण व्यवस्था और निर्धारित दर पर कृषि सामग्री की उपलब्धता की जांच की जा रही हैं।🟠बिना लाइसेंस बीज बेचते पकड़ा गया दुकानदार

निरीक्षण के दौरान वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पशुपतिपुर में एक दुकानदार को बिना वैध अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के कृषि बीज बेचते हुए पाया गया। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर कृषि विभाग ने मौके पर मौजूद बीज जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी।

🟠दो कृषि सेवा केंद्रों को कारण बताओ नोटिस

निरीक्षण के दौरान सरस्वती कृषि सेवा केंद्र और जायसवाल कृषि विस्तार केंद्र में भी नियमों के उल्लंघन और अन्य अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद दोनों प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया हैं।

🟠किसानों से अधिकृत दुकानों से ही खरीदारी की अपील

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया हैं,कि बिना लाइसेंस बीज, खाद या कीटनाशक बेचने, निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने या अन्य अनियमितताओं में लिप्त पाए जाने वाले विक्रेताओं के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद, बीज और कीटनाशक खरीदें तथा हर खरीदारी का पक्का बिल अवश्य लें। यदि कहीं भी कालाबाजारी, अवैध बिक्री या अन्य गड़बड़ी दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल कृषि विभाग या जिला प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!