Nexis News

स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू : छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश, इस बार ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर रहेगा विशेष फोकस

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,17जुलाई2026

छत्तीसगढ़ शासन ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के भव्य और गरिमामय आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों और विभागीय अधिकारियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं,ताकि 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व पूरे प्रदेश में अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के माहौल में, मनाया जा सके। इस वर्ष का आयोजन इसलिए भी खास होगा क्योंकि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

🟠रायपुर में मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण

राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 15 अगस्त को सुबह 9 बजे राज्य स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे। इस अवसर पर, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, नगर सेना, एनसीसी और बैंड प्लाटून की टुकड़ियां परेड में शामिल होंगी।

🟠’वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन होगा विशेष आकर्षण

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शासन ने सभी शासकीय समारोहों में सामूहिक गायन अनिवार्य किया हैं। साथ ही देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी विशेष जोर दिया गया हैं।

🟠जिला और ब्लॉक स्तर पर भी होंगे समारोह

जिला मुख्यालयों में शासन द्वारा नामित मंत्री ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जनपद पंचायत, नगर पालिका, ग्राम पंचायत और बड़े गांवों में स्थानीय जनप्रतिनिधि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सभी स्थानों पर राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रीय एकता से जुड़े आयोजन होंगे।

🟠शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का होगा सम्मान

राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं,कि जिला स्तरीय समारोहों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा नक्सली हिंसा में शहीद हुए,जवानों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया जाए। साथ ही 15 अगस्त को प्रकाशित होने वाले सरकारी विज्ञापन भी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को समर्पित होंगे।

🟠सरकारी भवनों पर होगी आकर्षक रोशनी

स्वतंत्रता दिवस की शाम प्रदेश के सभी शासकीय भवनों, कार्यालयों और राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। आम नागरिकों और निजी संस्थानों से भी अपने भवनों पर तिरंगा फहराने और रोशनी करने की अपील की गई हैं।

🟠शिक्षण संस्थानों के लिए भी विशेष निर्देश

स्कूलों और कॉलेजों में सुबह 9 बजे से पहले ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और वृक्षारोपण जैसे आयोजन किए जाएंगे। लाउडस्पीकर के उपयोग के लिए जिला प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा तथा केवल देशभक्ति से जुड़े गीतों के प्रसारण की अनुमति होगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!