Nexis News

छत्तीसगढ़ में नए शिक्षा सत्र का भव्य आगाज़ कल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ

न्यूज डेस्क,दुर्ग,छत्तीसगढ़,19जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की, शुरुआत को यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार सोमवार 20 जुलाई को राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन करने जा रही हैं। दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जामगांव (एम) में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना, शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना हैं।

🟠तिलक, मिठाई और आत्मीय स्वागत के साथ स्कूल में होगा पहला कदम

दोपहर 12 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में,पहली बार विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं बच्चों का अभिनंदन करेंगे और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देंगे। यह आयोजन बच्चों के मन में, विद्यालय के प्रति अपनापन और उत्साह पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा हैं।

🟠सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री  विजय शर्मा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।इसके अलावा दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, साजा विधायक ईश्वर साहू, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय तथा तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू सहित कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

🟠हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने का संकल्प

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार शाला प्रवेशोत्सव केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ‘हर बच्चा स्कूल में’ अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसके माध्यम से नए विद्यार्थियों को विद्यालय से जोड़ने, ड्रॉपआउट दर कम करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति विश्वास मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

🟠शिक्षा विभाग ने नागरिकों से की सहभागिता की अपील

स्कूल शिक्षा विभाग ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभाग ने अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में, शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की हैं। राज्य सरकार का मानना हैं,कि समाज की भागीदारी से ही शिक्षा का यह अभियान और अधिक प्रभावी बनेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!