Nexis News

जशपुर में पिकनिक बनी मौत का कारण,फोटो खिंचवाने के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,20जुलाई 2026

जशपुर जिले में मानसून के दौरान आकाशीय बिजली ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पिकनिक मनाने गए 25 वर्षीय युवक की खुले मैदान में फोटो खिंचवाने के दौरान,वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद जशपुर पुलिस ने लोगों से बारिश और बिजली गिरने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए,सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

🟠बारिश थमते ही फोटो खिंचवाने उतरे,तभी गिरी बिजली

पुलिस के अनुसार, गौरव खलखो (25 वर्ष) निवासी ग्राम भुरसा,थाना कुनकुरी अपने दोस्तों के साथ कार से देशदेखा क्षेत्र पिकनिक मनाने गया था। रविवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज गर्जना, बिजली चमकने और हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश कुछ कम होने पर सभी साथी खुले मैदान में फोटो खिंचवाने के लिए उतर गए।इसी दौरान अचानक तेज वज्रपात हुआ और गौरव खलखो उसकी चपेट में आ गया। वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

🟠अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई उम्मीद

घटना के तुरंत बाद दोस्तों ने गौरव को निजी वाहन से, जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया,लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई।

🟠पुलिस ने शुरू की जांच, वज्रपात से मौत की पुष्टि

घटना की सूचना मिलते ही,थाना जशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत का कारण आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आना पाया गया हैं।

🟠डीआईजी-एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने जारी की चेतावनी

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा,कि जशपुर वन एवं पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण मानसून में वज्रपात की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती हैं।

🟠उन्होंने नागरिकों से अपील की,कि

🔸️तेज गर्जना और बिजली चमकने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

🔸️खुले मैदान, खेत, पहाड़, जंगल और ऊंचे पेड़ों के नीचे बिल्कुल न रुकें।

🔸️मौसम खराब होने के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर मोबाइल फोन का उपयोग न करें।

🔸️बिजली के खंभों, हाईटेंशन तारों, मोबाइल टावरों, नदियों और तालाबों से दूर रहें।

🔸️मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सतर्क करें।

🟠सावधानी ही सुरक्षा

जशपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की हैं,कि बारिश के मौसम में किसी भी वज्रपात संबंधी चेतावनी को हल्के में न लें। आपकी एक छोटी सी सावधानी आपके और आपके परिवार के जीवन की रक्षा कर सकती हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!