न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,20जुलाई 2026
सरगुजा पुलिस ने तकनीक और त्वरित कार्रवाई का शानदार उदाहरण पेश करते हुए,करीब 31 लाख रुपये मूल्य के 129 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। साइबर सेल अंबिकापुर और जिले के सभी थाना-चौकी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से यह सफलता मिली। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल सौंपे और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
🟠5 महीने की मेहनत लाई रंग, 129 मोबाइल हुए बरामद
जिलेभर से लगातार गुम मोबाइल की शिकायतें मिलने के बाद डीआईजी एवं एसएसपी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में साइबर सेल और थाना-चौकी पुलिस ने सर्विलांस तकनीक की मदद से पिछले पांच महीनों में 129 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाए।इससे पहले फरवरी 2026 में भी सरगुजा पुलिस ने 525 गुम मोबाइल खोजकर लोगों को लौटाए थे। लगातार मिल रही सफलता से आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ हैं।
🟠 “POLICE” मंत्र से दी साइबर सुरक्षा की सीख
कार्यक्रम में डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने लोगों को साइबर अपराधों से बचने के लिए “POLICE” की-वर्ड के माध्यम से जागरूक किया—
🔸️P – Password: मजबूत और सुरक्षित पासवर्ड रखें, किसी से साझा न करें।
🔸️O – OTP: किसी भी परिस्थिति में OTP किसी को न बताएं।
🔸️L – Link: अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
🔸️I – Identification: आधार, पैन, वोटर आईडी जैसे दस्तावेज सुरक्षित रखें और सोशल मीडिया पर साझा न करें।
🔸️C – Careful: बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी किसी अजनबी को न दें।
🔸️E – Emergency: साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन, नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें।
उन्होंने कहा,कि मोबाइल केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि उसमें बैंकिंग, निजी दस्तावेज और व्यक्तिगत जानकारी होती हैं। इसलिए मोबाइल खोने पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराना बेहद जरूरी हैं।
🟠राहवीर योजना की दी जानकारी
कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की मदद के लिए संचालित राहवीर योजना की भी जानकारी दी गई। बताया गया,कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को शासन द्वारा 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती हैं।
🟠अवैध प्रवासियों की सूचना देने की अपील
सरगुजा पुलिस ने नागरिकों से अपील की,कि यदि किसी संदिग्ध या अवैध प्रवासी की जानकारी मिले तो टोल फ्री नंबर 1800-233-1905, सरगुजा पुलिस हेल्पलाइन 9479193599 अथवा डायल-112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
🟠मोबाइल गुम हो जाए तो तुरंत करें ये काम
पुलिस ने लोगों से अपील की,कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराएं और भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। इससे मोबाइल को ट्रैक कर बरामद करने में काफी मदद मिलती हैं।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, एसडीओपी ग्रामीण तुल सिंह पट्टावी, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा, गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी, साइबर सेल प्रभारी अजीत मिश्रा सहित साइबर सेल एवं पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












