अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,21जुलाई 2026
कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण,पेंशन एवं समयमान संबंधी प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए,जिला प्रशासन ने विशेष पहल की हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में 22 जुलाई 2026 को संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में विशेष समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।
🟠एक ही स्थान पर होगा लंबित मामलों का निराकरण
शिविर में संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन, अंबिकापुर की उपस्थिति में लंबित प्रकरणों की जांच कर मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य कर्मचारियों और पेंशनरों को समयबद्ध राहत प्रदान करना तथा लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करना हैं।
🟠दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील
जिला कोषालय अधिकारी ने सभी संबंधित कर्मचारियों, पेंशनरों एवं कार्यालय प्रमुखों से अपील की हैं,कि वे अपने वेतन निर्धारण, पेंशन और समयमान से जुड़े लंबित प्रकरणों के आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।जिला प्रशासन का मानना हैं,कि इस विशेष शिविर से लंबित मामलों के त्वरित निराकरण में तेजी आएगी और कर्मचारियों एवं पेंशनरों को अनावश्यक कार्यालयी प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी।












