अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,21जुलाई 2026
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से,जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर,आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कार्ड तथा 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदन कार्ड तैयार कर रही हैं। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का कोई भी पात्र नागरिक स्वास्थ्य सुरक्षा से वंचित न रहे।
🟠अब बुजुर्गों को नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया,कि स्वास्थ्य विभाग की मैदानी टीमें घर-घर पहुंचकर पात्र हितग्राहियों का सत्यापन कर रही हैं,और मौके पर ही आयुष्मान एवं वय वंदन कार्ड बना रही हैं। विशेष रूप से ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जो उम्र, बीमारी या अन्य कारणों से पंजीयन केंद्र तक नहीं पहुंच सकते, उन्हें यह सुविधा उनके घर पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।
🟠5 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के, तहत पात्र परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाता हैं। वहीं आयुष्मान वय वंदन योजना के माध्यम से 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी स्वास्थ्य सुरक्षा का दायरा प्रदान किया जा रहा हैं,ताकि गंभीर बीमारियों के उपचार में उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
🟠घर-घर पहुंच रही टीम,दस्तावेज रखें तैयार
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की हैं,कि जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंचे,तो आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर सहयोग करें। समय पर कार्ड बनने से जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य और वरिष्ठ नागरिक बिना आर्थिक बोझ के बेहतर इलाज का लाभ उठा सकेंगे।प्रशासन का कहना हैं,कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक जिले के प्रत्येक पात्र परिवार और सभी योग्य वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान एवं वय वंदन कार्ड तैयार नहीं हो जाता।












