Nexis News

जल जीवन मिशन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने दिए सख्त निर्देश, धीमे ठेकेदारों पर होगी ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,21जुलाई 2026

जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने और प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से, कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की अध्यक्ष चंदन संजय त्रिपाठी ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में नल-जल योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता, भुगतान, विद्युत व्यवस्था, सोलर स्थापना और विभागीय समन्वय सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा,कि जल जीवन मिशन केंद्र एवं राज्य सरकार की सबसे महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक हैं,और इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।🟠समय पर पूरा करें काम,गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता

बैठक में निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के, अनुरूप और तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने पानी की टंकियों, पाइपलाइन, घरेलू नल कनेक्शन तथा अन्य आवश्यक अधोसंरचना का निर्माण तेजी से पूरा करने पर जोर दिया।साथ ही पूर्ण हो चुकी एवं हस्तांतरित योजनाओं के लंबित भुगतान की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को भुगतान प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।

🟠सुस्ती बरतने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने समीक्षा के दौरान,उन एजेंसियों और ठेकेदारों पर नाराजगी जताई जो कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं,या अनावश्यक विलंब कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए,कि ऐसे ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार ब्लैकलिस्टिंग और अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा,कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।🟠लो वोल्टेज और बंद सोलर सिस्टम पर भी सख्ती

बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लंबित सोलर स्थापना कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने, क्रेडा को सभी लंबित सोलर सिस्टम शीघ्र स्थापित करने तथा पहले से बंद पड़े सोलर संयंत्रों को तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए।इसके अलावा जिन जल योजनाओं में लो वोल्टेज की समस्या के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही हैं,वहां सीएसपीडीसीएल को आवश्यक विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

🟠सभी विभाग मिलकर करें मिशन मोड में काम

कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,ऊर्जा विभाग, क्रेडा और निर्माण एजेंसियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा, कि हर पात्र परिवार तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इसलिए सभी विभाग मिशन मोड में कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें।

🟠मैदानी निरीक्षण और नियमित मॉनिटरिंग पर जोर

उन्होंने अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण करने और योजनाओं की वास्तविक प्रगति का सतत मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा,कि प्रभावी मॉनिटरिंग से कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सकती हैं।बैठक में जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुकी 38 ग्राम पंचायतों में ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम के आयोजन पर भी चर्चा हुई।

साथ ही जल स्रोतों की गुणवत्ता जांच,एफटीके (Field Testing Kit) के माध्यम से जल बहिनियों द्वारा किए जा रहे पानी परीक्षण की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता पंकज जैन, क्रेडा अधिकारी संदीप मार्को, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता बर्मन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, सदस्य एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!