न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,29जुलाई 2026
अंबिकापुर के एक निजी स्कूल से शिक्षा व्यवस्था को, शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं। शहर के बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल की एक शिक्षिका पर आरोप हैं,कि उन्होंने दो छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद दंड स्वरूप एक छात्र से कॉपी में कई पन्नों तक अश्लील गालियां लिखवाईं। बताया जा रहा हैं,कि छात्र को मां से संबंधित अपमानजनक गालियां लगभग 100 बार लिखने के लिए कहा गया,जिससे अभिभावकों में भारी नाराजगी हैं।
🟠सजा के नाम पर लिखवाई गईं अश्लील गालियां
जानकारी के अनुसार, दो छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद शिक्षिका ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के बजाय छात्र को कॉपी में बार-बार अश्लील शब्द और गालियां लिखने का निर्देश दिया। मामला सामने आने के बाद अभिभावकों ने इसे बच्चों के मानसिक और नैतिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला कदम बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई हैं।
🟠अभिभावकों और छात्र संगठनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के सामने आने के बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं। वहीं छात्र संगठनों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई हैं।
🟠शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच
मामले को गंभीरता से लेते हुए,सरगुजा के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दिनेश कुमार झा ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया,कि विभाग के उप संचालक पूरे मामले की जांच कर रहे हैं,और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं,कि मामले में क्या तथ्य सामने आते हैं,और संबंधित पक्षों पर क्या कार्रवाई होती हैं।












