Nexis News

VSK ऐप की तकनीकी दिक्कतों से शिक्षकों का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,30जुलाई 2026

प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया हैं,कि VSK (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटा जाएगा। उन्होंने कहा,कि राज्य सरकार ने शिक्षकों और शिक्षक संगठनों द्वारा उठाई गई शिकायतों को गंभीरता से लिया हैं,तथा ऐप की सभी तकनीकी खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।शिक्षा मंत्री ने कहा,कि यदि किसी शिक्षक की ऑनलाइन उपस्थिति तकनीकी कारणों से दर्ज नहीं हो पाती हैं,तो उसके वेतन या सेवा संबंधी किसी भी अधिकार पर इसका प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। सरकार शिक्षकों के हितों की पूरी सुरक्षा करेगी।

🟠15 अगस्त तक दूर होंगी तकनीकी समस्याएं

गजेंद्र यादव ने बताया कि संबंधित विभाग और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को VSK ऐप में आ रही सभी तकनीकी त्रुटियों का 15 अगस्त 2026 तक समाधान करने का लक्ष्य दिया गया हैं।उन्होंने कहा,कि ऐप को अधिक सरल, तेज और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया जाएगा, ताकि शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

🟠प्रदेश के डेढ़ लाख शिक्षक रोज लगा रहे ऑनलाइन अटेंडेंस

शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के शिक्षकों की सराहना करते हुए बताया,कि राज्य में लगभग 1 लाख 75 हजार शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें से करीब डेढ़ लाख शिक्षक प्रतिदिन VSK ऐप के माध्यम से अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं।उन्होंने बताया,कि यह संख्या कुल शिक्षकों का लगभग 85 प्रतिशत हैं,जो यह दर्शाती हैं, कि प्रदेश के शिक्षक नई तकनीक को अपनाने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

🟠शिक्षकों के सहयोग और अनुशासन की सराहना

शिक्षा मंत्री ने कहा,कि प्रदेश के शिक्षक केवल बच्चों को शिक्षित ही नहीं कर रहे, बल्कि डिजिटल गवर्नेंस को सफल बनाने में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। सरकार उनके अनुशासन, समर्पण और सहयोग का सम्मान करती हैं।उन्होंने कहा,कि शिक्षकों के सुझावों और अनुभवों के आधार पर VSK ऐप में लगातार सुधार किए जाएंगे, जिससे यह और अधिक प्रभावी एवं उपयोगी बन सके।

🟠सुझाव देने की अपील

यादव ने सभी शिक्षकों से अपील की,कि वे पहले की तरह VSK ऐप का उपयोग जारी रखें। यदि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या सुझाव हो, तो उसे संबंधित अधिकारियों तक अवश्य पहुंचाएं। सरकार प्रत्येक सुझाव पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक सुधार करेगी।उन्होंने दोहराया,कि तकनीकी खामी का खामियाजा किसी भी शिक्षक को नहीं भुगतना पड़ेगा और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को तकनीक-सक्षम एवं अधिक प्रभावी बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!