Nexis News

शराब पीकर बाइक चलाना पड़ा महंगा : सरगुजा में दो चालकों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,31जुलाई 2026

सरगुजा जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही हैं। इसी कड़ी में ड्रंक एंड ड्राइव (शराब पीकर वाहन चलाने) के दो मामलों में यातायात पुलिस की कार्रवाई के बाद न्यायालय ने दोनों मोटरसाइकिल चालकों पर 10-10 हजार रुपये, कुल 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया हैं।यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष यातायात अभियान के तहत की गई।

🟠चेकिंग के दौरान पकड़े गए दोनों चालक

यातायात शाखा की टीम नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक CG-29-AG-3955 को रोककर चालक की जांच की गई।पूछताछ में चालक ने अपना नाम राजू राजवाड़े (24 वर्ष), निवासी बतरा, थाना जयनगर, जिला सूरजपुर बताया। पुलिस को उसके शराब के नशे में होने का संदेह हुआ, जिसके बाद ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच में शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई।इसी प्रकार दूसरे मामले में मोटरसाइकिल क्रमांक CG-15-ED-3861 के चालक राकेश तिर्की (29 वर्ष), निवासी पटपरिया, थाना गांधीनगर को भी चेकिंग के दौरान रोका गया। ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण में वह भी शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया।

🟠न्यायालय ने लगाया 20 हजार रुपये का जुर्माना

दोनों मामलों में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया।सुनवाई के बाद माननीय न्यायालय ने दोनों चालकों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। इस प्रकार दोनों मामलों में कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

🟠यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी रहेगी सख्ती

सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन हैं,बल्कि यह चालक और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा हैं। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिलेभर में नियमित रूप से विशेष चेकिंग अभियान जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इस पूरी कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त सहित यातायात पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!