Nexis News

सीतापुर में दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी,आरोपी की तलाश तेज; सूचना देने वाले को मिलेगा ₹5,000 का इनाम

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,1अगस्त 2026

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में हुई करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के,सोने-चांदी के आभूषणों की सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने, फरार आरोपी की गिरफ्तारी या उसकी गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए ₹5,000 के नकद इनाम की घोषणा की हैं।

🟠दुकान का शटर खोलते ही बदमाश ने उड़ाया करोड़ों का बैग

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 11:30 बजे सीतापुर हाई स्कूल के पास स्थित श्री काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुण देव सोनी अपनी स्कूटी के सामने ज्वेलरी से भरा बैग रखकर दुकान का शटर खोल रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात शातिर बदमाश मौके का फायदा उठाकर बैग लेकर फरार हो गया।बैग में सोने-चांदी के आभूषण रखे थे,जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई हैं।

🟠कई प्रयासों के बाद भी नहीं मिला सुराग

घटना के बाद थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 296/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए लगातार छापेमारी और पतासाजी की, लेकिन अब तक उसकी पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं।

🟠आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ₹5,000 का इनाम

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने पुलिस रेगुलेशन के पैरा 80-ए के तहत इनाम की घोषणा की हैं। जो भी व्यक्ति आरोपी के संबंध में ऐसी विश्वसनीय जानकारी देगा, जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके, या आरोपी को गिरफ्तार करवाएगा, उसे ₹5,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया हैं,कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुरस्कार प्रदान करने का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक, सरगुजा द्वारा लिया जाएगा।

🟠इन नंबरों पर दें सूचना

🔸️पुलिस अधीक्षक, सरगुजा: 94791-93501

🔸️अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरगुजा: 94791-93502

🔸️पुलिस कंट्रोल रूम, सरगुजा: 94791-93599

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की हैं,कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में लाया जा सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!