Nexis News

धरसींवा को मिली आधुनिक निःशुल्क एम्बुलेंस, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,3अगस्त2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को आधुनिक निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधायक अनुज शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।🟠समय पर उपचार से बचती हैं,जिंदगी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक समय पर,सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हैं। उन्होंने कहा,कि किसी भी मरीज के लिए शुरुआती “गोल्डन आवर” सबसे महत्वपूर्ण होता हैं,और समय पर अस्पताल पहुंचने से कई गंभीर परिस्थितियों में जीवन बचाया जा सकता हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि यह नई एम्बुलेंस गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार मरीजों, बुजुर्गों और सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

🟠स्वास्थ्य सुविधाओं को मिल रही नई मजबूती

मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य अधोसंरचना को लगातार सुदृढ़ कर रही हैं। अस्पतालों के उन्नयन, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता,विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, दवाइयों की आसान उपलब्धता और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा हैं।उन्होंने कहा,कि “हर जीवन अनमोल है और प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।”

🟠डीएमएफ से खरीदी गई ₹19.65 लाख की एम्बुलेंस

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया,कि क्षेत्र में लंबे समय से आधुनिक एम्बुलेंस की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से 19.65 लाख रुपये की लागत से यह अत्याधुनिक एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं।उन्होंने बताया,कि एम्बुलेंस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), धरसींवा को सौंपा गया हैं,जहां से इसका संचालन 24 घंटे किया जाएगा। इससे गंभीर मरीजों को रेफरल अस्पतालों तक सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

🟠हजारों लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

यह निःशुल्क एम्बुलेंस धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाएगी। सरकार का मानना हैं,कि इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और लोगों का भरोसा दोनों मजबूत होंगे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!