Nexis News

श्रावण के प्रथम सोमवार पर लखनपुर शिव मंदिर पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल,किया रुद्राभिषेक,प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

न्यूज डेस्क,लखनपुर,छत्तीसगढ़,3अगस्त2026

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर सरगुजा जिले के, लखनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास की कामना की।

🟠हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

श्रावण सोमवार के अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के बीच मंत्री राजेश अग्रवाल ने, भगवान शिव को जल, दुग्ध, बेलपत्र, धतूरा, भस्म, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सभी को श्रावण मास की शुभकामनाएं भी दीं।

🟠भगवान शिव लोककल्याण और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक : राजेश अग्रवाल

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा,कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र और पुण्यदायी समय हैं। भगवान भोलेनाथ करुणा, त्याग, समानता और लोककल्याण के प्रतीक हैं। उन्होंने प्रार्थना की,कि प्रदेश में सुख-समृद्धि बनी रहे, किसानों की मेहनत सफल हो, युवाओं को बेहतर अवसर मिलें और समाज में भाईचारा एवं सद्भाव का वातावरण कायम रहे।

🟠धार्मिक विरासत के संरक्षण पर सरकार का विशेष फोकस

उन्होंने कहा,कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों के विकास के साथ धार्मिक पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं।

🟠श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य

मंत्री ने कहा,कि छत्तीसगढ़ की धार्मिक धरोहर राज्य की अमूल्य पहचान हैं। सरकार का प्रयास हैं,कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिले।श्रावण के प्रथम सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लखनपुर शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!