संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,4अगस्त2026
ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में, रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली ज्ञानेश्वरी यादव का सोमवार को, मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति देने की घोषणा की।
🟠199 किलोग्राम वजन उठाकर रचा इतिहास
मुख्यमंत्री ने कहा,कि अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में ज्ञानेश्वरी यादव ने कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीतते हुए,प्रदेश के खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा हैं। उन्होंने कहा,कि यह उपलब्धि केवल एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के आत्मविश्वास, प्रतिभा और संकल्प का सम्मान हैं।
🟠”ज्ञानेश्वरी की सफलता हर बेटी और युवा के लिए प्रेरणा”
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद ज्ञानेश्वरी ने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। अनुशासन,कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल की हैं। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
🟠डीएसपी पद पर आउट ऑफ टर्न पदोन्नति
मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रदेश सरकार को अपनी इस बेटी पर गर्व हैं। इसी सम्मान के रूप में राज्य सरकार ने उन्हें आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया हैं,ताकि प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिल सके।
🟠खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देगी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य सरकार आधुनिक खेल अधोसंरचना, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, बेहतर कोचिंग और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक खिलाड़ियों को ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करने योग्य बनाना हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया,कि ज्ञानेश्वरी यादव भविष्य में भी अपने शानदार प्रदर्शन से भारत और छत्तीसगढ़ का नाम विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।












