Nexis News

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 7 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,4अगस्त2026

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV),बलरामपुर में, शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित थी,जिसे संशोधित कर अब 7 अगस्त 2026 कर दिया गया हैं। ऐसे में पात्र विद्यार्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया हैं।

🟠कौन कर सकता हैं,आवेदन?

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के माध्यम से प्रवेश के लिए वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं—

🔸️जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हों।

🔸️जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच हो।

🟠ऑनलाइन करना होगा आवेदन

🔸️इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

🔸️ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट: https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration⁠�

🟠अधिक जानकारी यहां मिलेगी

प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभिभावक एवं विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय, बलरामपुर के कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।अभिभावकों से अपील की गई हैं,कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें,ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण आवेदन छूट न जाए।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!