Nexis News

शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में डिप्लोमा प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू, 8 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,4अगस्त2026

तकनीकी शिक्षा संचालनालय ने प्रदेश के शासकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में,डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, रामानुजगंज में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं काउंसलिंग जारी हैं।

🟠इन शाखाओं में मिलेगा प्रवेश

कॉलेज में निम्नलिखित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा—

🔸️सिविल इंजीनियरिंग

🔸️मैकेनिकल इंजीनियरिंग

🔸️इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

🟠8 अगस्त तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इच्छुक अभ्यर्थी 08 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन काउंसलिंग एवं पंजीयन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया तकनीकी शिक्षा संचालनालय की निर्धारित ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से पूरी की जाएगी।

🟠स्पॉट एडमिशन का भी मिलेगा मौका

जो विद्यार्थी ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद भी प्रवेश से वंचित रह जाएंगे, उनके लिए 13 एवं 14 अगस्त 2026 को स्पॉट एडमिशन का अवसर दिया जाएगा।स्पॉट एडमिशन के दौरान अभ्यर्थियों को सभी मूल दस्तावेजों के साथ संस्थान में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

🟠यहां करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन काउंसलिंग एवं पंजीयन कर सकते हैं।

वेबसाइट: www.cgdteraipur.cgstate.gov.in⁠

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!