Nexis News

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला : प्रेमनगर पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लाठियां भी बरामद

न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,5अगस्त2026

सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते,युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठियां भी बरामद की गई हैं।

🟠दुकान के बाहर लाठी-डंडों से किया हमला

पुलिस के अनुसार, ग्राम गौरीपुर निवासी मटुकधारी यादव ने 14 जुलाई 2026 को थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया,कि 13 जुलाई की रात करीब 10 बजे ग्राम कंचनपुर निवासी रविन्द्र रजक पेट्रोल पंप की उधारी राशि लेने दुकान पर आया था। उसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर चार आरोपी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और विवाद करते हुए रविन्द्र रजक पर जानलेवा हमला कर दिया।हमले में घायल रविन्द्र रजक को पहले प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

🟠एसपी के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए,पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

🟠गिरफ्तार आरोपी

🔸️लक्ष्मण यादव (40 वर्ष)

🔸️संदीप यादव (24 वर्ष)

🔸️जमुना प्रसाद यादव (55 वर्ष)

🔸️कमलेश यादव (20 वर्ष)

🔸️चारों आरोपी ग्राम गौरीपुर यादवपारा, थाना प्रेमनगर के निवासी हैं।

🟠आरोपियों की निशानदेही पर लाठी बरामद

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठियां बरामद कर पुलिस ने जब्त कर लीं। इसके बाद चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई।इस कार्रवाई में एएसआई गुड्डू कुशवाहा, प्रधान आरक्षक प्रमोद लकड़ा, आरक्षक दीपक यादव, बृजेश काशी और हरिशचंद दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!