Nexis News

अनाथ बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बैंक और सामाजिक संस्थाओं के साथ बनाई रोजगार की रणनीति

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,6अगस्त2026

छत्तीसगढ़ सरकार की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बाल देखरेख, संस्थाओं में रहने वाले अनाथ एवं निराश्रित बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की हैं। बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उन्हें कौशल विकास,तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने के लिए बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं के साथ साझा कार्ययोजना तैयार की जा रही हैं।इसी कड़ी में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने निवास कार्यालय में एक्सिस बैंक के भारत प्रमुख विजय और कैटलिस्ट फॉर सोशल एसोसिएशन की भारत प्रमुख सुश्री स्मिता रांधे के साथ बैठक कर बच्चों के पुनर्वास और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण पर विस्तृत चर्चा की।🟠CSR फंड से मिलेगा प्रशिक्षण और रोजगार का सहयोग

बैठक में एक्सिस बैंक के CSR फंड के माध्यम से बाल देखरेख संस्थाओं में रहने वाले बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने,कौशल आधारित प्रशिक्षण देने और उन्हें रोजगार से जोड़ने की संभावनाओं पर विचार किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को केवल संरक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन के लिए तैयार करना हैं।

🟠“हर बच्चे को मिले आगे बढ़ने का अवसर” लक्ष्मी राजवाड़े

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता हैं,कि बाल देखरेख संस्थाओं में रहने वाला प्रत्येक बच्चा शिक्षा, कौशल और रोजगार के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जुड़े और आत्मविश्वास के साथ अपना भविष्य बनाए।उन्होंने बताया,कि लगभग एक वर्ष पहले सामुदायिक सहयोग से शुरू की गई यह पहल वर्तमान में प्रदेश के पांच जिलों में सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। अब इसे विस्तार देते हुए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में लागू करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही हैं।

🟠डिजिटल स्किल और रोजगार पर रहेगा विशेष फोकस

राज्य सरकार सामाजिक संस्थाओं, कॉरपोरेट कंपनियों और औद्योगिक समूहों के सहयोग से बच्चों के समग्र विकास के लिए कार्य करेगी। योजना के तहत बच्चों को डिजिटल प्रशिक्षण, कौशल विकास, करियर मार्गदर्शन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।बैठक में एक्सिस बैंक के CSR प्रभारी, क्षेत्रीय प्रबंधक, संस्था के संचालक दीपेश, राज्य प्रमुख जिनेश सहित बैंक के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!