अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9अगस्त2026
विधानसभा सामरी की विधायक उद्देश्वरी पैकरा के मुख्य आतिथ्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, चांदो में कक्षा 9वीं की 104 बालिकाओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने पर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर विधायक पैकरा ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा,कि बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें विद्यालय तक आने-जाने के लिए सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में सरस्वती साइकिल योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने कहा,कि शासन की इस योजना का उद्देश्य कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाली पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई को निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना ह्। इससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं दूर-दराज क्षेत्रों की बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलती हैं।साइकिल मिलने के बाद छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा,कि इससे उन्हें स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी और समय की भी बचत होगी। योजना से बालिकाओं की शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलने के साथ विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, मंडल प्रभारी अजय गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, जिला पंचायत सदस्य संजीता नाग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला, भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव, श्यामू सिंह, अभिषेक गुप्ता, सोनू गुप्ता सहित विद्यालय के प्राचार्य अमर साय धुर्वे, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।










