Nexis News

तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर बुलेट दौड़ाना पड़ा भारी, 5 वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई

न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,9अगस्त2026

शहर में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी हैं। ध्वनि प्रदूषण और आम लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए, शनिवार, 8 अगस्त 2026 को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे 5 बुलेट वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर में वाहनों की जांच की। इस दौरान तेज ध्वनि वाले साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों को रोककर मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए गए और संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

🟠तेज आवाज वाले साइलेंसर पर पुलिस की नजर

सूरजपुर पुलिस ने वाहन चालकों को स्पष्ट किया हैं,कि सड़क पर वाहन चलाते समय अपनी सुविधा के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा का भी ध्यान रखना जरूरी हैं। कंपनी द्वारा निर्धारित मानक साइलेंसर के स्थान पर तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के साथ बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता हैं।पुलिस का कहना हैं,कि इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और शहर में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण यातायात व्यवस्था बनाए रखना हैं।

🟠वाहन चालक खुद हटाएं मॉडिफाइड साइलेंसर

यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय ने बुलेट सहित अन्य वाहन चालकों से अपील की हैं,कि यदि उनके वाहनों में तेज आवाज वाले या मॉडिफाइड साइलेंसर लगे हैं,तो पुलिस कार्रवाई का इंतजार किए बिना उन्हें हटाकर कंपनी द्वारा निर्धारित मानक साइलेंसर लगवाएं।उन्होंने कहा,कि बुलेट की पहचान तेज आवाज से नहीं,बल्कि जिम्मेदार और सुरक्षित ड्राइविंग से होनी चाहिए। वाहन में अनावश्यक बदलाव कर दूसरों के लिए परेशानी पैदा करने से बचें और यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!