Nexis News

मृत बछड़े को दफनाने के मिले पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद, बाप-बेटे ने युवक की कर दी हत्या

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,12अगस्त2026

जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम कंदराई पाठ में,पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मृत बछड़े को दफनाने के बदले मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर पिता-पुत्र ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर लकड़ी के बहिंगा और पत्थर से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद घायल व्यक्ति की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं।

🟠पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार,10 अगस्त को फगुआ राम कोरवा और उसका बेटा बृजनाथ राम कोरवा लकड़ी बेचने सन्ना पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें एक व्यक्ति ने अपने मृत बछड़े को दफनाने के लिए कहा। दोनों ने बछड़े को दफना दिया, जिसके बदले उन्हें रुपए मिले।बाद में पंचायत भवन के पास मृतक फगुआ राम कोरवा की आरोपियों से मुलाकात हुई। मृतक ने बछड़े को दफनाने के बदले मिले रुपए में अपना हिस्सा मांगा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने लकड़ी के बहिंगा और पास पड़े पत्थर से फगुआ राम के सिर पर हमला कर दिया।

🟠अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

हमले में फगुआ राम गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिजन और पुलिस की मदद से उसे एंबुलेंस से जशपुर अस्पताल ले जाया जा रहा था,लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।मृतक के भाई की रिपोर्ट पर सन्ना पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में सिर पर लगी चोट के कारण मौत की प्रकृति हत्यात्मक पाए जाने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

🟠पिता-पुत्र गिरफ्तार, हथियार भी जब्त

पुलिस पूछताछ में अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद फगुआ राम कोरवा (50 वर्ष) और बृजनाथ राम कोरवा (21 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कंदराई पाठ, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लकड़ी का बहिंगा और पत्थर भी जब्त किया हैं।

🟠पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक सीरद साय पैंकरा, प्रधान आरक्षक रविंद्र एक्का, आरक्षक मनोज जांगड़े, सुरेश टोप्पो और संतोष प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!