Nexis News

संकट की घड़ी में मदद का हाथ बढ़ाया,आशीर्वाद बने ‘राहवीर

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,13अगस्त2026

सड़क दुर्घटना में घायलों की तत्काल मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले,आशीर्वाद गुप्ता को जिला प्रशासन ने ‘राहवीर’ के रूप में सम्मानित किया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और प्रोत्साहन स्वरूप 25 हजार रुपये का डेमो चेक सौंपा।

🟠दुर्घटना के बाद घायलों की तत्काल की मदद

आशीर्वाद गुप्ता ने 25 मार्च 2026 को चौकी गणेशमोड़ क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायलों की तत्काल मदद की थी। उन्होंने बिना देरी किए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उनके इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा,कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक हैं। समय पर मिली छोटी-सी मदद भी किसी की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

🟠गोल्डन ऑवर में मदद बेहद जरूरी एसपी

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए गोल्डन ऑवर बेहद महत्वपूर्ण होता हैं। ऐसे समय में बिना किसी स्वार्थ के घायल की मदद कर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाला व्यक्ति वास्तव में राहवीर हैं।उन्होंने कहा,कि आशीर्वाद गुप्ता ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जो सराहनीय हैं।

🟠दुर्घटना में घायल को देखकर मूकदर्शक न बनें

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की हैं,कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखकर मूकदर्शक न बनें, बल्कि तत्काल सहायता के लिए आगे आएं। कुछ मिनट की तत्परता किसी की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं।प्रशासन ने नागरिकों से दुर्घटना की स्थिति में 112 हेल्पलाइन के माध्यम से आवश्यक सहायता लेने और घायलों को जल्द उपचार उपलब्ध कराने में सहयोग करने की अपील की।

🟠राहवीर योजना के तहत मिलता हैं,25 हजार रुपये का पुरस्कार

केंद्र सरकार की राहवीर योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने वाले संवेदनशील नागरिकों को प्रोत्साहित करना हैं। योजना के तहत पात्र व्यक्ति को दुर्घटना के गोल्डन ऑवर में घायल की मदद कर अस्पताल पहुंचाने पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाता हैं।कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, आर.एन. पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी सहित जिला एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!