अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,13अगस्त2026
जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त को पुलिस लाइन ग्राउंड,बलरामपुर में गरिमामय एवं देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया जाएगा। समारोह में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
🟠ध्वजारोहण के बाद होगा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन
मुख्य अतिथि चिंतामणि महाराज ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण करेंगे और सलामी लेंगे। इसके पश्चात वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन करेंगे।समारोह के दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए,वीर जवानों के परिवारों को सम्मानित कर उनके बलिदान को नमन किया जाएगा।
🟠देशभक्ति से सराबोर होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा।
🟠उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित
समारोह में जिले के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को, मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इससे बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन होगा और अन्य लोगों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरणा मिलेगी।जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं।












