Nexis News

आरागाही में छात्राओं को मिली सरस्वती साइकिल,चेहरे पर दिखी खुशी

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,13अगस्त2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरागाही में, सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सरस्वती साइकिल योजना के तहत स्कूली छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया।कार्यक्रम में जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, उपाध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

🟠स्कूल आने-जाने में मिलेगी सुविधा

अतिथियों ने कहा,कि सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें शिक्षा से जोड़कर उनके भविष्य को बेहतर बनाना हैं। साइकिल मिलने से दूर रहने वाली छात्राओं को आवागमन में सहूलियत होगी और वे नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित होंगी।जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

🟠बेटियों की शिक्षा को मिल रहा बढ़ावा

उल्लेखनीय हैं,कि सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से छात्राओं के लिए विद्यालय तक पहुंचना आसान हो रहा हैं। यह पहल बेटियों की शिक्षा को निरंतर बनाए रखने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!