न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,13अगस्त2026
सरगुजा जिले में दोपहिया वाहन चोरी के मामले में, बतौली,लुण्ड्रा और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसके बताए अनुसार 3 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। मामले में दो विधि से संघर्षरत बालकों के शामिल होने की बात भी सामने आई हैं।
🟠घर के आंगन से चोरी हुई थी बाइक
पुलिस के अनुसार, ग्राम देवरी डुमरपारा निवासी गिरधारी किस्पोट्टा ने थाना बतौली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी,कि उन्होंने अपनी एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG15DE1621 को 2 अगस्त की रात करीब 9 बजे घर के आंगन में खड़ा किया था। अगले दिन सुबह बाइक गायब मिली।रिपोर्ट के आधार पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 100/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
🟠पूछताछ में कई वाहन चोरी करने का खुलासा
विवेचना के दौरान पुलिस को संदेही सागर कुजूर निवासी बेलकोटा (भगतपारा) के संबंध में सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक, बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद वह थाने में उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार,आरोपी ने बरगीडीह से एचएफ डिलक्स बाइक, मेण्ड्राकलॉ अंबिकापुर से एक्टिवा स्कूटी और देवरी डुमरपारा से एचएफ डिलक्स बाइक चोरी करने की जानकारी दी।
🟠3 चोरी के वाहन बरामद
पुलिस ने आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर चोरी की गई,एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG15DE1621 को बरामद किया। इसके अलावा मामले में कुल 3 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।पुलिस ने मामले में धारा 112 एवं 3(5) बीएनएस भी जोड़ी हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर कुजूर उर्फ बुतरू, पिता मोतीलाल कुजूर, निवासी ग्राम बेलकोटा (भगतपारा), थाना बतौली, जिला सरगुजा के रूप में हुई हैं।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। मामले में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों के संबंध में भी वैधानिक कार्रवाई की गई हैं।
🟠तीन थानों की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
पूरी कार्रवाई में थाना बतौली प्रभारी निरीक्षक विवेक सेंगर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शिव कुमार ध्रुव, सउनि अरुण गुप्ता, महिला प्रधान आरक्षक मेबीस ज्योत्सना खाखा, आरक्षक राजेश खलखो, जितेंद्र और राजू कुजूर सहित थाना मणिपुर और थाना लुण्ड्रा की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस ने कहा,कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।











