न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,13अगस्त2026
मवेशी तस्करी के मामले में बतौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए,झारखंड के गुमला निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी अयान अहमद (21) को हिरासत में लेकर,पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने पहले ही 13 मवेशियों और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक JH-01-FY-8400 को बरामद कर जब्त किया था।
🟠पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे 13 मवेशी
पुलिस के अनुसार, 17 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी,कि एक पिकअप वाहन में 6 गाय और 7 बछिया समेत कुल 13 मवेशियों को पैर और सींग बांधकर क्रूरता पूर्वक ठूंसकर छत्तीसगढ़ से झारखंड की ओर ले जाया जा रहा हैं।सूचना पर बतौली पुलिस ग्राम बोदा-बगीचा रोड के घोषरा पखना खेत के पास पहुंची। इसी दौरान पिकअप वाहन का पिछला चक्का खराब होने के बाद चालक और तस्कर वाहन एवं मवेशियों को छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन और सभी 13 मवेशियों को बरामद कर लिया था।
🟠वाहन के आधार पर झारखंड पहुंची पुलिस टीम
मामले में आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। पिकअप वाहन के पंजीयन नंबर के आधार पर पुलिस की विशेष टीम झारखंड पहुंची और वाहन मालिक सहित अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान वाहन के जरिए मवेशी तस्करी किए जाने से जुड़े तथ्य सामने आए।पुलिस ने गुमला निवासी अयान अहमद, पिता मोहम्मद अशगर, उम्र 21 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मवेशियों को झारखंड ले जाकर तस्करी किए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने का पुलिस ने दावा किया हैं।
🟠मोबाइल में मिला तस्करी से संबंधित वीडियो
पुलिस जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से पिकअप वाहन में मवेशियों की तस्करी से संबंधित वीडियो भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी को जांच में सहयोग करने के लिए बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वह पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुआ।जांच में आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। दूसरे राज्य का निवासी होने और आवश्यकता पड़ने पर उसके उपलब्ध नहीं होने की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी।
🟠अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी हैं। उनकी तलाश की जा रही हैं, और मामले की विवेचना जारी हैं।13 मवेशी,पिकअप वाहन क्रमांक JH-01-FY-8400 पूरी कार्रवाई में थाना बतौली प्रभारी निरीक्षक विवेक सेंगर, सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता, आरक्षक राकेश एक्का एवं आरक्षक विकास एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












