अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,13अगस्त2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भारत के गौरवपूर्ण इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से,संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी शुरू की गई हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित यह प्रदर्शनी 13 से 15 अगस्त 2026 तक आमजन के लिए खुली रहेगी।प्रदर्शनी में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस’ की थीम पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शित किए गए हैं। संयुक्त जिला कार्यालय पहुंचने वाले आम नागरिकों और अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर स्वतंत्रता संग्राम और देश के इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों की जानकारी ली।
🟠छायाचित्रों के जरिए दिखाई गई स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा
प्रदर्शनी में देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और राष्ट्र निर्माण की यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया हैं। चित्रों के जरिए देशवासियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की स्मृतियों को जीवंत किया गया हैं।प्रदर्शनी नई पीढ़ी को स्वतंत्रता के महत्व के साथ-साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का संदेश भी दे रही हैं।
🟠सेल्फी स्टैंड बना आकर्षण का केंद्र
प्रदर्शनी में हर घर तिरंगा अभियान की थीम पर आकर्षक सेल्फी स्टैंड भी लगाया गया हैं। यहां लोग तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर देशभक्ति की भावना से जुड़ रहे हैं।सेल्फी स्टैंड के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं।
🟠वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व से कराया जा रहा परिचय
प्रदर्शनी में वंदे मातरम के 150वें वर्ष की थीम को भी प्रमुखता से शामिल किया गया हैं। छायाचित्रों और संबंधित सामग्री के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वंदे मातरम की भूमिका और उसके ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित किया गया हैं।विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं के लिए यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को समझने का अवसर प्रदान कर रही हैं।
🟠विभाजन की विभीषिका की स्मृतियां भी प्रदर्शित
प्रदर्शनी में भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस से संबंधित छायाचित्र भी लगाए गए हैं। इनमें विभाजन के दौरान लोगों के संघर्ष, विस्थापन और कठिन परिस्थितियों से जुड़ी स्मृतियों को प्रदर्शित किया गया हैं।इन छायाचित्रों के माध्यम से विभाजन की पीड़ा को याद करते हुए शांति, सद्भाव, मानवीय संवेदनाओं और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जा रहा हैं।
🟠आमजन में दिखा उत्साह
संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में आमजन और कार्यालय आने वाले लोगों ने रुचि दिखाई। लोगों ने छायाचित्रों का अवलोकन कर स्वतंत्रता संग्राम, वंदे मातरम और भारत विभाजन से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों की जानकारी प्राप्त की।
🟠15 अगस्त तक चलेगी प्रदर्शनी
यह विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी 13 से 15 अगस्त 2026 तक संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित की जा रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के बीच यह प्रदर्शनी नागरिकों को देश के गौरवपूर्ण इतिहास, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता के महत्व को करीब से जानने का अवसर प्रदान कर रही हैं।












