Nexis News

जशपुर पुलिस ने MedLEaPR के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर की समन्वय बैठक

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,14अगस्त2026

नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और आपराधिक मामलों की विवेचना को अधिक तेज,पारदर्शी एवं वैज्ञानिक बनाने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस ने, MedLEaPR के प्रभावी संचालन को लेकर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग,अभियोजन और एफएसएल के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की। बैठक 13 अगस्त को पुलिस कार्यालय जशपुर के सभाकक्ष में आयोजित हुई।बैठक डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में हुई। इसमें मेडिकल-लीगल प्रक्रियाओं को डिजिटल माध्यम से व्यवस्थित करने,पुलिस विवेचना और मेडिकल रिपोर्टिंग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने को लेकर अधिकारियों और चिकित्सकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

🟠MedLEaPR से जुड़ी मेडिकल रिपोर्टिंग की डिजिटल प्रक्रिया

बैठक में MedLEaPR (Medico Legal Examination and Post-Mortem Reports System) के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों एवं चिकित्सकों को MLC और PMR की ऑनलाइन रिपोर्टिंग, केस पंजीयन, Rukka प्रक्रिया तथा पुलिस और CCTNS के साथ डिजिटल समन्वय की कार्यप्रणाली समझाई गई।इस डिजिटल व्यवस्था का उद्देश्य मेडिकल रिपोर्टिंग को समयबद्ध और व्यवस्थित बनाना हैं,ताकि आपराधिक मामलों की विवेचना के दौरान आवश्यक चिकित्सकीय दस्तावेज आसानी से उपलब्ध हो सकें और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बना रहे।

🟠Rukka-GD-CCTNS-MedLEaPR वर्कफ्लो का दिया प्रशिक्षण

बैठक में Rukka और MLC केस के डिजिटल वर्कफ्लो का प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों को केस पंजीयन से लेकर Rukka तैयार करने और संबंधित GD/FIR की जानकारी MedLEaPR में देखने की प्रक्रिया समझाई गई।इसके अलावा CCTNS से प्राप्त मामलों में MedLEaPR पर लंबित Request देखने,उसे Pull कर केस पंजीकृत करने और आगे की निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पुलिस सूचना, GD/CCTNS और मेडिकल रिपोर्टिंग को एकीकृत डिजिटल प्रक्रिया से जोड़ने पर जोर दिया गया।

🟠चिकित्सकों को MLC और PMR की ऑनलाइन रिपोर्टिंग का प्रशिक्षण

चिकित्सकों को MedLEaPR पर मेडिकल एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें General Description, Alleged History, External Examination, Injuries, Internal Examination और Opinion जैसे आवश्यक चिकित्सकीय विवरण दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई।रिपोर्ट को Freeze करने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया गया,कि अंतिम रिपोर्ट को सिस्टम में सुरक्षित किया जाता हैं,जिससे मेडिकल दस्तावेजों की डिजिटल रिकॉर्डिंग व्यवस्थित और सुरक्षित बनी रहे।

🟠न्यायालयीन प्रक्रिया के लिए स्पष्ट मेडिकल Opinion पर जोर

जिला अभियोजन अधिकारी सुरेश कुमार साहू और एडीपीओ विपिन शर्मा ने मेडिकल रिपोर्ट की विवेचना और न्यायालयीन प्रक्रिया में भूमिका पर जानकारी दी। उन्होंने चिकित्सकों से रिपोर्ट में आवश्यक तथ्यों के साथ स्पष्ट, तथ्यपरक और विधिक रूप से उपयोगी चिकित्सकीय अभिमत (Opinion) दर्ज करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि स्पष्ट मेडिकल रिपोर्ट विवेचना को मजबूत बनाने के साथ न्यायालयीन कार्यवाही में भी महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में उपयोगी होती हैं।

🟠MLC-PMR रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने निर्देश दिए कि पुलिस द्वारा किसी मामले में,MLC या PMR के लिए प्रकरण भेजे जाने पर संबंधित मेडिकल रिपोर्ट निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अनावश्यक देरी से बचने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अभियोजन के बीच समयबद्ध एवं जिम्मेदाराना समन्वय जरूरी हैं। मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समय पर मिलने से विवेचना में तेजी आएगी तथा न्यायालयीन प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज भी समय पर उपलब्ध हो सकेंगे।

🟠विशेषज्ञ ने दी तकनीकी जानकारी

बैठक में डॉ. देवेंद्र कुमार राठौर ने MedLEaPR में MLC एवं PMR की डिजिटल एंट्री और रिपोर्टिंग प्रक्रिया के तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों एवं चिकित्सकों की व्यावहारिक समस्याओं और तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

🟠कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में CMHO डॉ. जी.एस. जात्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी सीसीटीएनएस राकेश कुमार पटनवार, डीएसपी के.आर. चौहान,एसडीओपी जशपुर निमितेश सिंह, एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल, एसडीओपी बगीचा दिलीप कुमार कोसले, डीएसपी आशा तिर्की,सिविल सर्जन डॉ. इंदवार, जिले के बीएमओ एवं चिकित्सा अधिकारी, जिला अभियोजन अधिकारी सुरेश कुमार साहू, एडीपीओ विपिन शर्मा, एफएसएल जशपुर के डॉ. प्रभात भगत, थाना प्रभारी और जिला सीसीटीएनएस प्रभारी प्रधान आरक्षक नंदलाल भगत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि नए कानूनों की भावना के अनुरूप जशपुर पुलिस तकनीक आधारित,समयबद्ध और बेहतर समन्वित विवेचना व्यवस्था विकसित करने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं। MedLEaPR के प्रभावी उपयोग से मेडिकल-लीगल रिपोर्टिंग को व्यवस्थित करने के साथ पुलिस विवेचना की गुणवत्ता और न्यायिक प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेजों की समय पर उपलब्धता को और मजबूत किया जा रहा हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!