संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,15अगस्त2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर,रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा,कि नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा,कि विकसित भारत के संकल्प में विकसित छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए कहा,कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता और अखंडता की गौरवशाली यात्रा से प्रेरणा लेने तथा विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का अवसर हैं। उन्होंने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर, वीर सावरकर सहित स्वतंत्रता सेनानियों और छत्तीसगढ़ के जननायकों भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह और वीर गुंडाधुर को श्रद्धापूर्वक याद किया।
🟠बस्तर में शांति और विकास का नया दौर
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता मिली हैं। माओवाद से मुक्त बस्तर में अब लोग तिरंगा यात्रा निकालकर स्वतंत्रता का उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर के नवनिर्माण का यह स्वर्णिम समय हैं।मुख्यमंत्री ने बताया,कि ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के माध्यम से 31 योजनाओं और 14 सामुदायिक सुविधाओं का शत-प्रतिशत लाभ बस्तर संभाग के 39 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा रहा हैं। नक्सल हिंसा के कारण बंद पड़े स्कूलों को दोबारा शुरू करने के साथ 36 नए स्कूल स्वीकृत किए गए हैं। ओरछा और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी विकसित की जा रही हैं।‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत 34 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर हेल्थ प्रोफाइल तैयार की गई हैं। करीब 10 लाख परिवारों की आय बढ़ाने के लिए 4,824 करोड़ रुपये की ‘आजीविका उन्नयन योजना’ तैयार की गई हैं।
🟠किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा,कि अन्नदाता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदा जा रहा हैं। ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत एकमुश्त राशि का भुगतान होली से पहले किया गया।फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसलों की खेती करने वाले किसानों को 15 हजार रुपये की आदान सहायता देने का निर्णय लिया गया हैं।सिंचाई का दायरा बढ़ाने के लिए 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी गई हैं। ‘सिकासार-कोडार नहर लिंकिंग परियोजना’ के लिए 3,047 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई हैं। इंद्रावती नदी पर करीब 2,000 करोड़ रुपये की लागत से मटनार और देउरगांव बैराज बनाए जाएंगे, जिससे 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलने की बात मुख्यमंत्री ने कही।
🟠हर जरूरतमंद परिवार को पक्का घर देने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा,कि सरकार ‘मोदी की गारंटी’ के तहत हर जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही हैं। कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए थे और अब तक 24 लाख 50 हजार घर स्वीकृत किए जा चुके हैं। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 1,600 घर बनाए जा रहे हैं।‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ और ‘मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना’ के माध्यम से 73 लाख परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा हैं।
🟠महिलाओं के लिए ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान
मुख्यमंत्री ने कहा,कि ‘महतारी वंदन योजना’ के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा हैं। योजना के तहत 70 लाख हितग्राही महिलाओं के खातों में अब तक 19,444 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। प्रदेश में 13 लाख 85 हजार महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत प्रदेश के 6,671 शासकीय विद्यालयों में बेटियों के लिए शौचालय बनाए जाएंगे।
🟠युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा के नए अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा,कि युवाओं को रोजगार, शिक्षा, कौशल और नवाचार के क्षेत्र में नए अवसर दिए जा रहे हैं। पुलिस में 7 हजार युवाओं की भर्ती की गई हैं। शिक्षक एवं सहायक शिक्षकों के 3,946 पदों तथा बिजली कंपनियों में 1,235 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही हैं।नीट, जेईई, क्लैट, रेलवे, एसएससी, बैंकिंग, पीएससी और यूपीएससी जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘सीजी असिस्टेंस फॉर कॉम्पिटिटिव एक्जाम योजना’ शुरू की जा रही हैं। चार वर्ष की सैन्य सेवा पूरी करने वाले छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया गया हैं।
🟠एआई मिशन से नई अर्थव्यवस्था की तैयारी
राज्य सरकार ने 500 करोड़ रुपये के ‘छत्तीसगढ़ राज्य एआई मिशन’ को मंजूरी दी हैं। इसके तहत 100 एआई डेटा लैब, पांच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और 50 से अधिक एआई आधारित सेवाएं विकसित की जाएंगी। छह लाख विद्यार्थियों और डेढ़ लाख शासकीय कर्मचारियों को एआई का प्रशिक्षण देने की योजना हैं।स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपये का स्टार्टअप फंड बनाया गया हैं। वहीं प्रदेश में पांच नए मेडिकल कॉलेज शुरू करने और छह शासकीय इंजीनियरिंग एवं पॉलीटेक्निक कॉलेजों को सीजीआईटी के रूप में विकसित करने की भी बात मुख्यमंत्री ने कही।
🟠निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा,कि नई औद्योगिक नीति के जरिए कोर सेक्टर के साथ इमर्जिंग सेक्टर को भी बढ़ावा दिया जा रहा हैं। देश-दुनिया में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट के जरिए अब तक 8 लाख 23 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे 1 लाख 74 हजार रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद हैं।नवा रायपुर में प्रदेश की पहली गारमेंट इकाई स्विफ्ट टेक्सटाइल का भूमिपूजन हुआ हैं,जिससे 4,600 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना हैं। प्रदेश में 23 नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जाएंगे।
🟠सड़क, रेल, ऊर्जा और डिजिटल कनेक्टिविटी को गति
मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रदेश की भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए उत्पादन, पारेषण और वितरण के स्तर पर काम किया जा रहा हैं। एनर्जी समिट में 3.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेसवे, रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर और रावघाट-जगदलपुर रेल नेटवर्क को प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। ढाई वर्षों में दूरस्थ क्षेत्रों में 829 मोबाइल टावर लगाए गए हैं,और भारतनेट 3.0 के तहत 5,659 ग्राम पंचायतों को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ने का लक्ष्य हैं।
🟠सुशासन और साइबर सुरक्षा पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा,कि सरकार पारदर्शी ई-ऑफिस प्रणाली के साथ सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’ के माध्यम से 80 हजार से अधिक शिकायतों का निराकरण किया गया हैं। ‘सेवा सेतु पोर्टल’ पर 700 से अधिक सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं।साइबर अपराधों से निपटने के लिए प्रदेश में 9 नए साइबर पुलिस थाने बनाए गए हैं। डायल-112 सेवा भी पूरे प्रदेश में लागू की गई हैं।
🟠पर्यटन और संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा,कि ‘मुख्यमंत्री पर्यटन मिशन’ के माध्यम से बस्तर और सरगुजा में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। चित्रकोट को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के साथ वहां टेंट सिटी बनाई जाएगी। सिरपुर को विश्व धरोहर स्थल के मानकों के अनुरूप विकसित करने की योजना हैं।छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई की स्मृति में ‘डॉ. तीजन बाई लोककला अलंकरण’ शुरू किया जाएगा। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के विकास के लिए ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ का निर्माण किया जा रहा हैं।
🟠पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी सरकार का विशेष ध्यान हैं। प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेश में अब तक 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।उन्होंने बताया,कि ‘रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना’ के माध्यम से 49 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन कराए गए हैं। वहीं ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के जरिए 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा कराई गई हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन के अंत में कहा,कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ सभी का सामूहिक लक्ष्य हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से एकजुट होकर विकास की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा,कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की भावना से विकसित छत्तीसगढ़ के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जाएगा।












