प्रकृति का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी : मंत्री राजेश अग्रवाल

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,12सितंबर2026

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली संवर्धन के संदेश के साथ लखनपुर के कुंवरपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पौधरोपण कर नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।मंत्री अग्रवाल ने कहा,कि पेड़-पौधे केवल प्रकृति की सुंदरता बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं,बल्कि स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए हमारी सबसे बड़ी आवश्यकता हैं।

आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अनमोल उपहार हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व हैं।उन्होंने कहा,कि बढ़ता तापमान, अनियमित वर्षा और बदलता पर्यावरणीय स्वरूप हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से समझने का संदेश दे रहा हैं। ऐसे में अधिक से अधिक पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण और संवर्धन करना समय की आवश्यकता हैं।

🟠पौधरोपण के साथ संरक्षण का भी लें संकल्प

मंत्री ने नागरिकों से कहा,कि पौधे लगाने के बाद उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए। एक पौधे को वृक्ष बनने में कई वर्ष लगते हैं,इसलिए उसकी सुरक्षा और देखभाल उतनी ही महत्वपूर्ण हैं,जितना पौधरोपण करना।उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल पौधों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि ऐसे वृक्ष तैयार करना होना चाहिए, जो आने वाले वर्षों में समाज को स्वच्छ हवा, छाया और बेहतर पर्यावरण प्रदान करें। यदि प्रत्येक परिवार कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी लेने का संकल्प करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता हैं।

🟠सामूहिक प्रयास से बढ़ेगी हरियाली

कुंवरपुर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी पौधरोपण में सहभागिता की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।मंत्री अग्रवाल ने नागरिकों से घर, खेत, विद्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा,कि जनभागीदारी से चलाया गया पर्यावरण संरक्षण अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, शुद्ध वातावरण और बेहतर जीवन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष शशिकला सिंह, जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, पार्षद दिनेश साहू, सुभाष अग्रवाल, राजेंद्र जायसवाल, सुरेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें