संगठन सृजन अभियान में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सरगुजा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,16सितंबर2026

छत्तीसगढ़ में ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत कांग्रेस ने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अंबिकापुर में सरगुजा संभाग स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर में ब्लॉक अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स को संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।अंबिकापुर में आयोजित इस शिविर में सरगुजा संभाग के सभी जिलाध्यक्षों के साथ 49 ब्लॉक अध्यक्ष और 12 मास्टर ट्रेनर्स शामिल हुए हैं। शिविर में जनहित से जुड़े मुद्दों, संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर मंथन किया जा रहा हैं।🟠दिग्गज नेताओं ने संभाली कमान

प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर मार्गदर्शन दिया।

🟠पांच संभागों में चल रहा प्रशिक्षण अभियान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत पूरे प्रदेश को पांच संभागों में बांटकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर के बाद सरगुजा में चौथा चरण आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद 20 सितंबर को रायपुर में अभियान का समापन प्रस्तावित हैं।उन्होंने कहा, कि अभियान का उद्देश्य ब्लॉक स्तर तक संगठन को नई गति देना और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना हैं।

🟠जमीनी संगठन को मजबूत करने पर जोर

तीन दिवसीय शिविर में कांग्रेस की ओर से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने पर फोकस किया जा रहा हैं। प्रशिक्षण के जरिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें