सूरजपुर में मिलावटी शराब के खेल का भंडाफोड़, 2500 नकली ढक्कन और 12 लीटर शराब जब्त

न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,27सितंबर2026

सूरजपुर जिले में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता विभाग ने, मिलावटी शराब तैयार कर उसे अलग-अलग ब्रांड के नाम पर,बाजार में खपाने की तैयारी के मामले का खुलासा किया हैं। टीम ने कुमदा बस्ती स्थित एक घर में दबिश देकर बड़ी मात्रा में नकली शराब से जुड़ी सामग्री बरामद की। कार्रवाई के दौरान 2500 नग नकली शराब के ढक्कन, करीब 200 नकली रैपर और 12 लीटर मिलावटी शराब जब्त की गई। मामले में आरोपी चंद्रप्रकाश राजवाड़े को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई हैं।

🟠अलग-अलग ब्रांड के नाम पर मिलावटी शराब बेचने की तैयारी

आबकारी विभाग के अनुसार,तलाशी के दौरान मौके से मैकडॉवल नंबर वन, रॉयल स्टैग, गोवा और इंपीरियल ब्लू समेत कई ब्रांड से संबंधित ढक्कन और रैपर बरामद हुए हैं। इसके अलावा कई खाली शराब की शीशियां भी मिली हैं।विभाग के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर यह सामने आया हैं,कि आरोपी अलग-अलग ब्रांड की शराब की बोतलों में मिलावटी शराब भरकर उसे बेचने की तैयारी में था। बड़ी संख्या में नकली ढक्कन और रैपर की बरामदगी के कारण आबकारी टीम ने मामले को गंभीरता से लिया हैं।🟠नकली पैकेजिंग से बढ़ता हैं उपभोक्ताओं के लिए खतरा

मिलावटी शराब के मामलों में केवल अवैध बिक्री ही चिंता का विषय नहीं होती,बल्कि शराब की गुणवत्ता और उसमें इस्तेमाल किए गए पदार्थ भी लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकते हैं। वहीं किसी स्थापित ब्रांड के नाम, रैपर या बोतल का इस्तेमाल किए जाने से उपभोक्ता के लिए असली और नकली उत्पाद में अंतर करना मुश्किल हो सकता हैं।कुमदा बस्ती में हुई इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में ढक्कन,रैपर और खाली शीशियों की बरामदगी इस मामले में जांच के महत्वपूर्ण बिंदु माने जा रहे हैं। विभागीय कार्रवाई से यह भी स्पष्ट होता हैं,कि अवैध शराब से जुड़े मामलों में निर्माण और पैकेजिंग से लेकर संभावित बिक्री तक की प्रक्रिया पर निगरानी जरूरी हैं।

🟠आबकारी विभाग की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

मामले में आबकारी विभाग ने चंद्रप्रकाश राजवाड़े को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं।अब मामले में बरामद सामग्री और शराब से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही हैं। विशेष रूप से नकली ढक्कन और रैपर की उपलब्धता तथा इनके इस्तेमाल से संबंधित पहलुओं की जांच महत्वपूर्ण होगी।

🟠अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का दावा

सहायक संभागीय आबकारी उड़नदस्ता अधिकारी रंजीत गुप्ता के अनुसार, अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। विभाग द्वारा ऐसे मामलों में निगरानी और जांच के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही हैं।आबकारी विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाना हैं। विभाग का कहना हैं,कि अवैध गतिविधियों से जुड़े मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रखी जाएगी, ताकि मिलावटी शराब की संभावित बिक्री को रोका जा सके और उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें