अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,1अक्टूबर2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बलरामपुर में, बुजुर्गों के सम्मान और उनकी देखभाल को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद पंचायत कार्यालय बलरामपुर के सभाकक्ष में आयोजित समारोह में जिले के करीब 250 वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने बुजुर्गों को शॉल और श्रीफल भेंट किए तथा उनका आशीर्वाद लिया।सम्मान समारोह के दौरान सभाकक्ष में आत्मीयता और अपनत्व का माहौल नजर आया। सम्मान मिलने पर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति सम्मान के साथ-साथ समाज में उनके महत्व और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा।
🟠बुजुर्ग समाज की मजबूत नींव
कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा,कि बुजुर्ग परिवार और समाज की वह मजबूत नींव हैं,जिनके अनुभव, संघर्ष और त्याग से नई पीढ़ियां आगे बढ़ती हैं। उन्होंने कहा,कि बुजुर्गों का सम्मान करना केवल परंपरा नहीं,बल्कि समाज की जिम्मेदारी भी हैं।उन्होंने कहा,कि वृद्धजनों का अनुभव समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं,और उनके आशीर्वाद से जिले को विकास की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती हैं। प्रशासन बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा हैं।
🟠एक ही जगह मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
समारोह में कलेक्टर ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया,कि जिले में वृद्धजन केंद्रित विशेष क्लिनिक शुरू किया जाएगा।इस विशेष क्लिनिक में बुजुर्गों को पंजीयन से लेकर उपचार तक की स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इसका उद्देश्य बुजुर्गों को इलाज के लिए अलग-अलग जगह जाने की परेशानी से बचाना और उन्हें सुविधाजनक तरीके से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हैं।कलेक्टर ने वृद्धजनों से भी अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।
🟠खेलों में दिखा बुजुर्गों का उत्साह
कार्यक्रम में केवल सम्मान ही नहीं,बल्कि बुजुर्गों के मनोरंजन और सक्रिय सहभागिता के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां भी आयोजित की गईं। रिंग टॉस, बॉल फेंक, बैलून गेम और रिंग कैच जैसी गतिविधियों में वृद्धजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।खेल गतिविधियों के दौरान बुजुर्गों के चेहरे पर उत्साह और खुशी देखने को मिली। हंसी-ठिठोली और खेल के बीच कार्यक्रम का माहौल काफी खुशनुमा हो गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य बुजुर्गों को सामाजिक रूप से सक्रिय रखने और उनके बीच आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देना भी रहा।
🟠कार्यक्रम में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। स्वास्थ्य जांच के माध्यम से उनकी सेहत को लेकर जरूरी जानकारी ली गई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।बुजुर्गों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार काफी महत्वपूर्ण होता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुगम बनाने पर जोर दिया जा रहा हैं।
🟠सम्मान के साथ मिला अपनत्व का एहसास
कार्यक्रम में सम्मानित वृद्धजनों के लिए यह आयोजन भावनात्मक रूप से भी खास रहा। शॉल और श्रीफल देकर सम्मान करने के साथ कलेक्टर द्वारा उनका आशीर्वाद लेना बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश देता नजर आया।वृद्धजन दिवस का यह आयोजन समाज में यह संदेश देने का भी माध्यम बना,कि बुजुर्गों की देखभाल और सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए। परिवार और समाज में उन्हें सम्मानजनक स्थान और आवश्यक सहयोग मिलना जरूरी हैं।
🟠जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बलरामपुर, जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने वृद्धजनों के सम्मान समारोह में सहभागिता की।












